फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Police "Hello Zindagi" campaign will start from tomorrow in Raipur CG

रायपुर पुलिस की ‘‘हैलो जिन्दगी’’अभियान: युवाओं को करेंगे नशाखोरी से जागरूक, कल से होगी शुरुआत

Fri, 14 Jul 2023 08:27 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 14 Jul 2023 08:27 PM IST
सार

रायपुर पुलिस नशा के खिलाफ एक जन जागरूकता अभियान के शुरू करने जा रही है। इस अभियान के नाम  ‘‘हैलो जिन्दगी’’ दिया गया है।यह अभियान 15 जुलाई से 15 अगस्त तक रायपुर के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Raipur Police "Hello Zindagi" campaign will start from tomorrow in Raipur CG
रायपुर पुलिस की हैलो जिन्दगी अभियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायपुर पुलिस नशा के खिलाफ एक जन जागरूकता अभियान के शुरू करने जा रही है। इस अभियान के नाम  ‘‘हैलो जिन्दगी’’ दिया गया है। इस अभियान से नशे के खिलाफ आम जनता, डॉक्टर्स, स्कूल - कॉलेज के छात्र, स्वयं सेवी संगठन, गैर शासकीय संगठन और विभिन्न सामाजिक संगठन शामिल होंगे।  यह अभियान 15 जुलाई से 15 अगस्त तक रायपुर के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में चलाया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अजय यादव करेंगे। जन जागरूकता के लिए तैयार की गई गाड़ियों को रवाना करेंगे। 

विज्ञापन


इस जान जागरूकता अभियान का आशय है कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों, पब्लिक प्लेसेस, हाउसिंग सोसायटी, मोहल्ले, स्कूल और कॉलेज, कार्यालयों समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न माध्यमों से नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से भी जन-जन तक जागरूकता का संदेश पहुँचाया जाएगा।
विज्ञापन


ड्रग डी-एडिक्शन के विषय पर मनोवैज्ञानिक, प्रशिक्षित काउंसलर्स की मदद से नशे की लत चढ़े युवकों और बच्चों के डी-एडिक्शन का भी प्रयास किया जाएगा। इस अभियान में नशेखोरी के साथ ही ड्रग पैडलर्स और नशे के अवैध बिक्री पर कार्रवाई भी तेज की जाएगी। रायपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल रायपुर के सभी नागरिकों, स्वयं सेवी संगठनों, प्रबुद्धजनों, डॉक्टर कम्युनिटी और मीडिया के सभी साथियों से नशे के खिलाफ इस बड़ी अभियान ‘हैलो ज़िंदगी’ से जुड़ने की अपील की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed