{"_id":"66a91613ea105f63f1009827","slug":"raipur-police-confiscated-23-stolen-bikes-they-used-to-steal-in-a-cunning-and-professional-manner-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर पुलिस ने जब्त की चोरी के 23 बाइक: शातिर और प्रोफेशनल तरीके से करते थे चोरी, छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर पुलिस ने जब्त की चोरी के 23 बाइक: शातिर और प्रोफेशनल तरीके से करते थे चोरी, छह आरोपी गिरफ्तार
Tue, 30 Jul 2024 10:04 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 30 Jul 2024 10:04 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बाइक चोरी करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर के अलग-अलग जगहों से शातिर और प्रोफेशनल तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बाइक चोरी करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर के अलग-अलग जगहों से शातिर और प्रोफेशनल तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। वे दोपहिया वाहनों के हैंडल लॉक को पैर से तोड़कर स्वीच वायर को डायरेक्ट कर दोपहिया वाहनों की चोरी करते थे। आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल 22 नग दोपहिया वाहन और दोपहिया वाहन का एक नग ईंजन जब्त किया गया है। जब्त बाइक की कीमत 16 लाख बताया जा रहा है।
रायपुर के थाना खम्हारडीह पुलिस को सूचना मिली कि खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत अनुपम नगर पास कुछ व्यक्ति दोपहिया वाहन की बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। थाना पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सूरज यादव, पवन साहू एवं प्रकाश यादव निवासी विधानसभा रायपुर का होना बताया।
पुलिस ने तीनों से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ किया गया, इसपर आरोपियों ने कागजात नहीं बताया। इस दौरान पुलिस के कड़ाई से पूछताछ करने पर वाहन को चोरी का होना बताया गया। आरोपियों ने बताया कि खम्हारडीह सहित रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 23 नग दोपहिया वाहन चोरी करना बताया गया।
विज्ञापन
पुलिस के पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी की कुछ दोपहिया वाहनों को दुर्गेश कुमार साहू, हितेन्द्र कुमार साहू एवं किशन यादव के पास बिक्री करना बताया। इसके साथ-साथ आरोपियों द्वारा चोरी की दोपहिया वाहनों की पहचान छिपाने के उद्देश्य से नम्बर प्लेट को बदलने के साथ ही वाहनों को मोडिफाई भी कराया था। मामले में पुलिस ने तीन चोर और चोरी के बाइक खरीदने वाले लोगों को गिरफ्तार किया है।