Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur police arrested a woman smuggler with 2.5 kg of ganja

रायपुर में नशे के खिलाफ कार्रवाई: पुलिस ने महिला तस्कर को ढाई किलो गांजा के साथ किया  गिरफ्तार

Fri, 27 Mar 2026 04:51 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 27 Mar 2026 04:51 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सूखे नशे के कारोबार में लिप्त एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब ढाई किलो गांजा बरामद किया है।

विज्ञापन
Raipur police arrested a woman smuggler with 2.5 kg of ganja
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सूखे नशे के कारोबार में लिप्त एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब ढाई किलो गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, 25 मार्च 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मरवाही श्मशान घाट क्षेत्र में एक महिला अवैध रूप से गांजा बेच रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध महिला को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी की पहचान मंशा पाण्डेय (23 वर्ष), निवासी दुलारी नगर, मरवाही श्मशान घाट के पास के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से अलग-अलग पैकेटों में रखा 2 किलो 408 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूरी कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में की गई।


प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी गांजा को छोटे-छोटे पैकेट में बांटकर फुटकर बिक्री कर रही थी, जिससे स्थानीय स्तर पर नशे के प्रसार का खतरा बढ़ रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी के सप्लाई नेटवर्क और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed