{"_id":"6a119d81083b4f543506401a","slug":"raipur-police-arrest-a-habitual-criminal-with-over-5-kg-of-marijuana-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 5 किलो से ज्यादा गांजा के साथ पुलिस ने आदतन बदमाश को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 5 किलो से ज्यादा गांजा के साथ पुलिस ने आदतन बदमाश को किया गिरफ्तार
Sat, 23 May 2026 06:04 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 23 May 2026 06:04 PM IST
सार
राजधानी में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुजगहन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन अपराधी को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुजगहन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन अपराधी को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5.121 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक खंडहर मकान में युवक गांजा छिपाकर बिक्री की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी और आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजकमल यादव निवासी बोरियाकला बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से बड़ी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी राजकमल यादव आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट और अवैध गांजा तस्करी जैसे कई मामले दर्ज हैं। वर्तमान कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है।