फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur OP Mathur first visit after becoming in charge of Chhattisgarh BJP

Raipur: छत्तीसगढ़ बीजेपी का प्रभारी बनने के बाद ओपी माथुर का पहला दौरा, 21 नवंबर को पहुंचेंगे रायपुर

Wed, 16 Nov 2022 09:55 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 16 Nov 2022 09:55 AM IST
सार

ओम माथुर 21 नवंबर को दोपहर 1.40 मिनट पर नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। प्रदेश के भाजपा नेता उनके भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। माथुर 22 नवंबर को भाजपा प्रदेश कोर समिति की बैठक लेंगे और अन्य प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगे।
 

विज्ञापन
Raipur OP Mathur first visit after becoming in charge of Chhattisgarh BJP
ओम माथुर, छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रभारी बनने के बाद ओम प्रकाश माथुर पहली बार 21 नवंबर को 4 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच रहे हैं। वे 21 नवंबर को दोपहर 1.40 मिनट पर नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। प्रदेश के भाजपा नेता उनके भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। माथुर 22 नवंबर को भाजपा प्रदेश कोर समिति की बैठक लेंगे और अन्य प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


23 नवंबर को ओम माथुर प्रदेश के सभी मोर्चा प्रमुख और संभागीय स्तर के मोर्चा प्रमुख और अन्य नेताओं के साथ बैठक करेंगे। 24 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से जो उनसे मिलना चाहते हैं उनसे भेंट करेंगे। साथ ही कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा के उपचुनाव के बारे में पूरी रिपोर्ट लेंगे उसके बाद वापस नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम प्रकाश माथुर राजस्थान भाजपा के कद्दावर नेता और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed