{"_id":"665ab97d730447f7060219a8","slug":"raipur-news-public-relations-department-deputy-director-lalit-chaturvedi-retired-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: जनसंपर्क विभाग के उप संचालक ललित चतुर्वेदी हुए सेवानिवृत्त, 39 वर्षों से विभाग में दिए सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: जनसंपर्क विभाग के उप संचालक ललित चतुर्वेदी हुए सेवानिवृत्त, 39 वर्षों से विभाग में दिए सेवाएं
Sat, 01 Jun 2024 11:55 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:55 AM IST
सार
रायपुर के जनसंपर्क संचालनालय में पदस्थ रहे उप संचालक ललित चतुर्वेदी को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों विदाई दी।
विज्ञापन
जनसंपर्क विभाग के उप संचालक ललित चतुर्वेदी हुए सेवानिवृत्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर के जनसंपर्क संचालनालय में पदस्थ रहे उप संचालक ललित चतुर्वेदी को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों विदाई दी। इस दौरान अपर संचालक उमेश मिश्रा और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने चतुर्वेदी को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके सुदीर्घ जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
उन्होंने 39 सालों से अधिक समय तक जनसंपर्क विभाग को अपनी सेवाएं देने के बाद चतुर्वेदी सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने अपनी सेवाओं के 15 साल सात महीने मध्यप्रदेश में और 23 साल सात महीने छत्तीसगढ़ में बिताये। चतुर्वेदी ने कहा कि जनसंपर्क विभाग में बिताये गये 39 वर्षों में बहुत यादगार अनुभव रहे हैं। जनसंपर्क विभाग में अधिकारियों से सदैव मार्गदर्शन एवं स्नेह मिला है।
विज्ञापन
अपर संचालक उमेश मिश्रा ने चतुर्वेदी की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की और कहा कि वो सदैव अपने दायित्वों का निर्वहन अच्छी तरह से किया है। कार्य के प्रति उनका समर्पण विभाग के नये अधिकारियों के लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम का संचालन कमलेश साहू ने किया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक धनंजय राठौर, पवन गुप्ता, बालमुकुन्द तंबोली, हीरालाल देवांगन, उप संचालक छगनलाल लोन्हारे, घनश्याम केशरवानी, नसीम अहमद खान, मुन्नालाल चौधरी, प्रेमलाल पटेल, लक्ष्मीकांत कोसरिया, सहायक संचालक सुनील त्रिपाठी, नूतन सिदार, तेज बहादुर भुवाल, धनेन्द्र बंजारे सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन