फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News: Family members received financial assistance on the death of a construction worker

Raipur News: निर्माण श्रमिक की मृत्यु पर परिजनों को मिली सहायता राशि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया वितरण

Sun, 04 Aug 2024 06:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 04 Aug 2024 06:59 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरंग में छात्रावास भवन के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत हितग्राहियों को राशि का वितरण किया।

विज्ञापन
Raipur News: Family members received financial assistance on the death of a construction worker
परिजनों को मिली सहायता राशि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरंग में छात्रावास भवन के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत हितग्राहियों को राशि का वितरण किया। आरंग के जरौद गांव निवासी राम बाई साहू के पति मन्नु साहू की मृत्यु हो गई थी। वे पंजीकृत निर्माण श्रमिक थे। मुख्यमंत्री साय ने उनकी मृत्यु के बाद पत्नी राम बाई साहू को मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत एक लाख रूपए वितरित किया। वे कहती है कि इस राशि का उपयोग वे बच्चों के आगे की पढ़ाई में करेगी। इससे बच्चों का भविष्य बेहतर हो सके। 
विज्ञापन


शीतला पारा निवासी केशव निषाद ने 10 वीं की पढ़ाई करता है। उनके पिता श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक थे। मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत एक लाख रूपए राशि का वितरण किया। केशव निषाद ने बताया कि यह राशि आगे की पढ़ाई के लिए काफी मददगार होगी। यह राशि मेरे लिए काफी फायदेमंद है।
विज्ञापन


इस मौके पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री  रामविचार नेताम और विधायक खुशवंत साहेब, कमिश्नर महादेव कावरे, कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed