फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News: Carpenter Welfare Association Raipur Division Took A meeting

Raipur News: कारपेंटर कल्याण संघ रायपुर संभाग की बैठक संपन्न, इन कल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

Wed, 23 Jul 2025 04:42 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 23 Jul 2025 04:42 PM IST
सार

Raipur News: कारपेंटर कल्याण संघ रायपुर संभाग की दो दिवसीय बैठक राम मंदिर वीआईपी रोड रायपुर में आयोजित की गई।

विज्ञापन
Raipur News: Carpenter Welfare Association Raipur Division Took A meeting
कारपेंटर कल्याण संघ रायपुर संभाग की बैठक संपन्न - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Raipur News: कारपेंटर कल्याण संघ रायपुर संभाग की दो दिवसीय बैठक राम मंदिर वीआईपी रोड रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कारपेंटरों के कल्याण के लिये कई प्रकार की हितकारी योजनाओं पर चर्चा-परिचर्चा की। 
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर रहेगा फोकस
इसके तहत हर मजदूरों को रिस्कवर बीमा कराई जाए, पेटी ठेकेदार (जो कारपेंटर का कार्य करते हैं) को श्रम विभाग से लेबर सप्लाई का परमिशन लेकर कार्य करें, रायपुर संभाग एग्रीमेंट में पार्टियों के साथ कार्य करें, जिसमें किसी भी प्रकार का वाद-विवाद ना हो। कोटेशन रेट में भी समानता हो और कारीगरों को  कार्य के प्रति प्रशिक्षित किया जाये।
विज्ञापन




इसके साथ ही कारीगर के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने, पार्टियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि काम करने वाली पार्टी, मजदूर और कारपेंटर वर्क करने वाले पेटी ठेकेदार, सभी के बीच अच्छे संबंध स्थापित हो सके। संगठन ने आदि कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता मदनलाल विश्वकर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में ये रहे मौजूद
संगठन प्रमुख किशोर सुथार ने बताया कि बैठक में संस्थापक मदनलाल विश्वकर्मा, संयोजक रमेश शर्मा, अध्यक्ष  किशोर सुथार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदलाल शर्मा, महामंत्री मलुनाथ सिद्ध, उपाध्यक्ष रमेश साहू,  महासचिव भीमराज मौर्या, सचिव अर्जुन शर्मा, कोषाध्यक्ष  रूपनाथ सिद्ध, ओमप्रकाश साहू, अजय शर्मा,  सत्यनारायण विश्वकर्मा, गणपत,रूपा, गुलाब, रणछोड़, अजय महाराणा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed