फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Municipal Corporation team raided kite shops, confiscated eight bundles of Chinese Manjha

चाइनीज मांझा से गई थी मासूम की जान: रायपुर नगर निगम की टीम ने पतंग दुकानों में मारी रेड, आठ बंडल मांझा जब्त

Tue, 21 Jan 2025 02:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 21 Jan 2025 02:24 PM IST
सार

रविवार को चाइनीज मांझा की चपेट में आने से एक सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जिसके बाद प्रशासन की नींद से उठी है। सोमवार को कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निगम के राजस्व अमले ने पतंग दुकानों में छापे मारी है।

विज्ञापन
Raipur Municipal Corporation team raided kite shops, confiscated eight bundles of Chinese Manjha
पतंग दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाइनीज मांझा से एक मासूम की मौत की हो गई। राज्य में चाइनीज मांझा प्रतिबंधित है। इसके बावजूद शहर के कई दुकानों में भारी मात्रा में इसकी बिक्री हो रही है। वहीं अब रायपुर नगर निगम की टीम ने पतंग दुकानों में रेड मारी है। इस दौरान उन्होंने चाइनीज मांझा जब्त किया है।
विज्ञापन


रविवार को चाइनीज मांझा की चपेट में आने से एक सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जिसके बाद प्रशासन की नींद से उठी है। सोमवार को कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निगम के राजस्व अमले ने पतंग दुकानों में छापे मारी है। इस कार्रवाई के दौरान चाइनीज मांझा जब्त किया गया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने पिता के साथ बाइक पर बैठकर गार्डन घूमने जा रहा था, तभी उसके गले में मांझा फंस गया और तेजी से खून बहने लगा। घायल बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोन छह के संतोषी नगर स्थित दो पतंग दुकानों में छापे के दौरान आठ बंडल चाइनीज मांझा जब्त किया गया है। वहीं सत्ती बाजार में छापेमार कार्रवाई में संजय पतंग दुकान बिना लाइसेंस के दुकान संचालित कर रहा था, जिसे टीम ने सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed