Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   raipur mdma drug case youth arrested three accused

रायपुर: एमडीएमए के साथ युवक गिरफ्तार, सप्लायर समेत तीन पर केस दर्ज

Sat, 14 Nov 2026 03:02 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 14 Nov 2026 03:02 PM IST
सार

पुलिस ने 2.65 ग्राम एमडीएमए जैसे नशीले पाउडर के साथ 26 वर्षीय युवक रितिक मोदी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में सन्नी मनवानी और आरती सोनी से नशीला पदार्थ मिलने की बात बताई।

विज्ञापन
raipur mdma drug case youth arrested three accused
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर जिले के पुरानी बस्ती पुलिस ने कुशालपुर स्थित पहाड़ी तालाब के पास एमडीएमए नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़े युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 27 हजार रुपये मूल्य का 2.65 ग्राम एमडीएमए जैसा नशीला पाउडर, बिक्री के 200 रुपये और एक आईफोन जब्त किया है। पकड़े गए युवक की पहचान इमलीडीह निवासी 26 वर्षीय रितिक मोदी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सिगरेट के पैकेट से बरामद हुआ नशीला पाउडर
पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पहाड़ी तालाब के पास एक युवक नशीला पाउडर लेकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर जींस की जेब में रखे सिगरेट के पैकेट से छोटी पॉलीथीन में रखा सफेद पाउडर मिला।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंची सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट ने जांच के बाद पाउडर की पहचान एमडीएमए के रूप में की। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल कराने पर पॉलीथीन सहित इसका कुल वजन 2.65 ग्राम निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्लाई नेटवर्क के तीन आरोपियों पर केस दर्ज
पुलिस पूछताछ में रितिक मोदी ने बताया कि यह नशीला पाउडर उसे रायपुर निवासी सन्नी मनवानी ने उपलब्ध कराया था। सन्नी ने इसे भिलाई-दुर्ग निवासी आरती सोनी से खरीदकर बेचने के लिए दिया था।


पुलिस ने रितिक मोदी के साथ सन्नी मनवानी और आरती सोनी को भी आरोपी बनाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ख) और 29 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी रितिक को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की भूमिका और नशीले पदार्थ की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed