फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: lower court grants bail to Chhattisgarh CM Bhupesh Baghels father Nand Kumar Baghel, Next hearing is on 21st September

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री बघेल के पिता को मिली जमानत, 21 सितंबर को अगली सुनवाई, ब्राह्मणों को लेकर की थी टिप्पणी

Fri, 10 Sep 2021 09:19 PM IST
योगेश साहू एएनआई, रायपुर।
एएनआई, रायपुर। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 10 Sep 2021 09:19 PM IST
सार

नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसे लेकर सीएम बघेल ने ही पिता के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश भी दिया था।

विज्ञापन
Raipur: lower court grants bail to Chhattisgarh CM Bhupesh Baghels father Nand Kumar Baghel, Next hearing is on 21st September
NAND KUMAR BAGHEL ARRESTED - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ में ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को जमानत मिल गई। उनके वकील गजेंद्र सोनकर ने बताया कि नंद कुमार बघेल को निचली अदालत से जमानत मिली है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 21 सितंबर को होगी। बघेल को विवादित टिप्पणी के मामले में बीते मंगलवार को ही गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया के सामने सफाई भी दी थी। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री के रूप में विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव बनाए रखना मेरी जिम्मेदारी है। अगर उन्होंने एक समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की है, तो इसका मुझे खेद है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

 


 

क्या है मामला 

पिछले महीने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मणों पर टिप्प्णी की थी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि अब वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा। हम आंदोलन करेंगे। ब्राह्मणों को गंगा से वोल्गा (रूस की एक नदी) भेजेंगे। क्योंकि ब्राह्मण विदेशी हैं। ब्राह्मण सुधर जाएं या फिर वोल्गा जाने को तैयार हो जाएं।

इसके बाद दीनदयाल विप्र समाज के सदस्यों ने बघेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। रायपुर में डीडी नगर थाने की प्रभारी योगिता खोपर्डे ने बताया था कि दो सितंबर को हमें सर्व ब्राह्मण समाज, सुंदर नगर से शिकायत मिली थी कि नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की थी। चार सितंबर को मामला दर्ज किया गया।

पहले भी कर चुके हैं ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी 

सीएम भूपेश बघेल के पिता पहले भी ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी कर चुके हैं। चुनाव से पहले उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को राजस्थानी ब्राह्मणों को टिकट नहीं देना चाहिए। करीब 20 साल पहले उनकी किताब 'ब्राह्मण कुमार रावत को मत मारो' ने भी काफी बवाल करवाया था, जिसके बाद सरकार ने इस किताब की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed