{"_id":"613b7e7bd85eec79d91eb4f7","slug":"raipur-lower-court-grants-bail-to-chhattisgarh-cm-bhupesh-baghels-father-nand-kumar-baghel-next-hearing-is-on-21st-september","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री बघेल के पिता को मिली जमानत, 21 सितंबर को अगली सुनवाई, ब्राह्मणों को लेकर की थी टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री बघेल के पिता को मिली जमानत, 21 सितंबर को अगली सुनवाई, ब्राह्मणों को लेकर की थी टिप्पणी
Fri, 10 Sep 2021 09:19 PM IST
योगेश साहू
एएनआई, रायपुर।
एएनआई, रायपुर।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 10 Sep 2021 09:19 PM IST
सार
नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसे लेकर सीएम बघेल ने ही पिता के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश भी दिया था।
विज्ञापन
NAND KUMAR BAGHEL ARRESTED
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को जमानत मिल गई। उनके वकील गजेंद्र सोनकर ने बताया कि नंद कुमार बघेल को निचली अदालत से जमानत मिली है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 21 सितंबर को होगी। बघेल को विवादित टिप्पणी के मामले में बीते मंगलवार को ही गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया के सामने सफाई भी दी थी। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री के रूप में विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव बनाए रखना मेरी जिम्मेदारी है। अगर उन्होंने एक समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की है, तो इसका मुझे खेद है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next hearing is on 21st September
— ANI (@ANI) September 10, 2021
क्या है मामला
पिछले महीने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मणों पर टिप्प्णी की थी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि अब वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा। हम आंदोलन करेंगे। ब्राह्मणों को गंगा से वोल्गा (रूस की एक नदी) भेजेंगे। क्योंकि ब्राह्मण विदेशी हैं। ब्राह्मण सुधर जाएं या फिर वोल्गा जाने को तैयार हो जाएं।
इसके बाद दीनदयाल विप्र समाज के सदस्यों ने बघेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। रायपुर में डीडी नगर थाने की प्रभारी योगिता खोपर्डे ने बताया था कि दो सितंबर को हमें सर्व ब्राह्मण समाज, सुंदर नगर से शिकायत मिली थी कि नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की थी। चार सितंबर को मामला दर्ज किया गया।
इसके बाद दीनदयाल विप्र समाज के सदस्यों ने बघेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। रायपुर में डीडी नगर थाने की प्रभारी योगिता खोपर्डे ने बताया था कि दो सितंबर को हमें सर्व ब्राह्मण समाज, सुंदर नगर से शिकायत मिली थी कि नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की थी। चार सितंबर को मामला दर्ज किया गया।
पहले भी कर चुके हैं ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी
सीएम भूपेश बघेल के पिता पहले भी ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी कर चुके हैं। चुनाव से पहले उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को राजस्थानी ब्राह्मणों को टिकट नहीं देना चाहिए। करीब 20 साल पहले उनकी किताब 'ब्राह्मण कुमार रावत को मत मारो' ने भी काफी बवाल करवाया था, जिसके बाद सरकार ने इस किताब की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया था।