{"_id":"677fafe2b4ff338b4e0c778b","slug":"raipur-forest-department-action-on-pangolin-smugglers-three-smugglers-arrested-43-kg-scales-recovered-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई; पेंगोलिन तस्करों पर कसा शिकंजा, तीन तस्कर गिरफ्तार, 43 किलो स्केल्स बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई; पेंगोलिन तस्करों पर कसा शिकंजा, तीन तस्कर गिरफ्तार, 43 किलो स्केल्स बरामद
Thu, 09 Jan 2025 05:02 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 09 Jan 2025 05:02 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में वन विभाग ने एक बार फिर वन्य जीव तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पैंगोलिन के खपरी और गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ में वन विभाग ने एक बार फिर वन्य जीव तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। स्टेल लेवल वन उड़नदस्ता रायपुर और वनमंडल बस्तर और वाइल् डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की संयुक्त टीम ने 43 किलो पेंगोलिन स्केल्स (साल खपरी का छाल) जब्त किया है। गोपनीय सूचना पर मारे गये छापों में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से पहला आरोपी, जेम्स मैथ्यू, जगदलपुर रेंज के ग्राम तेली मारेंगा का निवासी है, जिसके घर से 32 किलोग्राम पेंगोलिन स्केल्स बरामद किए गए। तस्करी में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी ने लॉकडाउन के दौरान बीजापुर के अंदरूनी इलाकों से इन स्केल्स को एकत्र किया था और खरीदार की तलाश में था। दूसरी कार्रवाई चित्रकोट रेंज के मारडूम-बारसूर मार्ग पर हुई, जहां चुन्नीलाल बघेल और राजकुमार कुशवाहा को 11 किलो पेंगोलिन स्केल्स के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। हालांकि, इनके दो साथी जंगल का सहारा लेकर भागने में कामयाब रहे। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
इस कार्यवाही में उप वन मंडलाधिकारी जगदलपुर देवलाल दुग्गा, उप वनमण्डलाधिकारी चित्रकोट योगेश कुमार रात्रे, वन परिक्षेत्र अधिकारी चित्रकोट प्रकाश ठाकुर, वन परिक्षेत्र अधिकारी जगदलपुर देवेन्द्र वर्मा, परिक्षेत्र अधिकारी कोलेंग बुधराम साहू, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी चित्रकोट बुधरू राम कश्यप, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी जगदलपुर (ग्रामीण) लल्लन जी तिवारी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।