फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: Drawing-painting competition under Nijaat Abhiyan, 530 students from 35 schools of Raipur participated

Raipur: निजात अभियान के तहत ड्राइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता, रायपुर के 35 स्कूलों से 530 स्टूडेंट्स ने लिया भाग

Sun, 11 Aug 2024 11:48 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 11 Aug 2024 11:48 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। रायपुर एसएसपी संतोष सिंह के निर्देशानुसार पुलिस की ओर से जिले में निजात (नशा मुक्ति) अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Raipur: Drawing-painting competition under Nijaat Abhiyan, 530 students from 35 schools of Raipur participated
निजात अभियान के तहत ड्राइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। रायपुर एसएसपी संतोष सिंह के निर्देशानुसार पुलिस की ओर से जिले में निजात (नशा मुक्ति) अभियान चलाया जा रहा है। निजात अभियान के तहत सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल में ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रायपुर जिले के 35 स्कूलों से लगभग 530 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रायपुर पुलिस की ओर से निजात अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को नशे के जागरूक खिलाफ किया जा रहा है।

विज्ञापन


रायपुर जिले में निजात के तहत नशे के अवैध कारोबार करने वालों (ड्रग पेडलर्स) पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सभी थाना क्षेत्र में सतत नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही नशे से ग्रसित लोगों का काउंसिलिंग की जा रही है।
विज्ञापन

इसी क्रम में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में  निजात अभियान के तहत सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल में  रायपुर जिले के समस्त शासकीय एवं अर्धशासकीय स्कूलों के कक्षा 9वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं का ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता  में रायपुर जिले के 35 स्कूलों से लगभग 530 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पेंटिंग और ड्राइंग के माध्यम से अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अन्य छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में एसएसपी संतोष सिंह ने स्वयं सम्मिलित होकर छात्र-छात्राओं को नशे से निजात के संबंध में जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। छात्र-छात्राओं और संस्था के लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुये इस अभियान में शामिल होकर समाज को नशामुक्त बनाने हेतु बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिये अपील की।

 
कार्यक्रम में सीएसपी आजाद चौक अमन कुमार झा (ips) प्रतियोगी छात्र छात्राओं से रूबरू हुए ,उन्होंने कहा की सभी विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभाव को पेंटिंग्स के माध्यम से सटीक तौर से अभिव्यक्त किया है, सभी मैक्सिमम एफर्ट्स के साथ इस प्रतियोगिता में भाग ले और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए इस कार्यक्रम के माध्यम से अपना संदेश दें। कार्यक्रम को सफल बनाने में सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य रूपिका लॉरेंस, रोशना डेविड और अन्य स्कूल से आए शिक्षकगण का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed