फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Crime: Two brothers were playing online betting together in IPL match; Police arrested both of them

Raipur Crime: आईपीएल मैच में दो सगे भाई मिलकर खेला रहे थे ऑनलाइन सट्टा; पुलिस ने दोनों को धर-दबोचा

Wed, 03 Apr 2024 02:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 03 Apr 2024 02:34 PM IST
सार

रायपुर पुलिस ने जुआ सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ऑनलाइन सट्टा खेलाने वाले दो सगे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आईपीएल के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहे थे, पुलिस ने दोनों को धर-दबोचा।

विज्ञापन
Raipur Crime: Two brothers were playing online betting together in IPL match; Police arrested both of them
पुलिस के गिरफ्त में दो आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में दो सगे भाई मिलकर आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा का संचालन कर रहे थे। इसकी सुचना न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस को मिली। पुलिस के मुखबिर ने थाना में  बताया कि थाना क्षेत्रांतर्गत महावीर नगर स्थित मंदिर के पास कुछ व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा का संचालन कर रहे हैं। इस पर थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट की टीम ने बताए गए जगह पर पहुंचे।

विज्ञापन


इस दौरान मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। वहीं दोनों से पूछताछ की गई। उन्होंने अपना नाम कमलेश गंगवानी और रवि गंगवानी निवासी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर का होना बताया। इस दौरान उनसे ऑनलाइन सट्टा के संचालन के मामले में पूछताछ की गई। साथ ही पुलिस ने उनके पास रखें मोबाइल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा पावर 777 नामक आईडी के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करना पाया गया।
विज्ञापन


ऑनलाइन सट्टा के आरोप में दोनों सटोरियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से दो नग मोबाइल फोन और नगदी रकम जब्त किया गया। इसकी कीमत 30 हजार रुपये आंकी गई है। सटोरियों के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 171/24 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 07 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी

  • काली उर्फ कमलेश गंगवानी 43 साल, निवासी महावीर नगर, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर
  • रवि गंगवानी 37 साल, निवासी महावीर नगर, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed