{"_id":"64a3be15e48448c34b0cfbf3","slug":"raipur-crime-news-young-man-murder-in-old-enmity-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Crime News: युवक की चाकू मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में आधी रात को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Crime News: युवक की चाकू मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में आधी रात को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 04 Jul 2023 12:07 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:07 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक क्राइम की वारदात हो रही है। बीती रात को टिकरापारा क्षेत्र में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
पुलिस थाना, टिकरापारा, रायपुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक क्राइम की वारदात हो रही है। बीती रात को टिकरापारा क्षेत्र में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी बदमाश ने आधी रात में इस घटना को अंजाम दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 321 /23 धारा 302 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया है। घटना टिकरापारा थाने क्षेत्र की है।
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने युवक की हत्या की है। नवरात्रि के दौरान पंडाल के लिए गड्ढा खोदने के विवाद में पुरानी रंजिश चल रही थी। आरोपी दीपक नामदेव ने अपने पड़ोसी कंचन माल पर चाकू से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। युवक को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
'घूर-घूर कर देखा करता था'
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पिछले दुर्गा विसर्जन के दौरान मृतक से रंजिश चल रहा था। वह हमेशा घूर-घूर कर देखा करता था। बीती रात आरोपी अपना एगरोल का ठेला बंद कर घर की तरफ जा रहा था। तभी शिव मंदिर के पास फिर कहासुनी हुई। गाली गलौज के बाद पास में रखे चाकू से उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन