{"_id":"66112056e4c818433103b5e5","slug":"raipur-crime-dead-body-of-a-student-found-hanging-in-hostel-of-agricultural-university-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Crime: कृषि विश्वविद्यालय के हॉस्टल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली छात्रा की लाश; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Crime: कृषि विश्वविद्यालय के हॉस्टल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली छात्रा की लाश; जांच में जुटी पुलिस
Sat, 06 Apr 2024 03:44 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 06 Apr 2024 03:44 PM IST
सार
राजधानी रायपुर के एक हॉस्टल में छात्रा की फांसी के फंदे में लटकी लाश मिली है। इससे पूरे हॉस्टल में सनसनी फैल गई है। छात्रा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहती थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर के एक हॉस्टल में छात्रा की फांसी के फंदे में लटकी लाश मिली है। इससे पूरे हॉस्टल में सनसनी फैल गई है। छात्रा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहती थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के मौजूदगी में शव का पीएम हो गया है, लेकिन अब तक फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। साथ ही पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के हॉस्टल में चेतना पटेल (21 साल) छात्रा फांसी के फंदे में लटकी मिली। छात्रा एक दिन पहले ही अपने घर रायगढ़ से हॉस्टल वापस आई थी। इसके बाद छात्रा की शव हॉस्टल के बंद कमरे में मिली है। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा दोपहर साढ़े 12 बजे अन्य सहेलियों के साथ खाना खाने गई। खाना खाने के लगभग दो घंटे बाद बगल में रहने वाली सहेली छात्रा के रूम का दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई और न ही दरवाजा खुला। इसके बाद शाम करीब छह बजे फिर से दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
विज्ञापन
इसके बाद छात्रा को कॉल के मध्यम से जुड़ने की कोशिश की गई, लेकिन कॉल भी रिसीव नहीं किया गया। इसके बाद हॉस्टल में मौजूद वार्डन को इसकी जानकारी दी गई। काफी देर तक कॉल किया गया। साथ ही दरवाजा खटखटाया, लेकिन रूम अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद जैसे-तैसे कर दरवाजा तोड़ा गया और अंदर जाकर देखा गया तो छात्रा की लाश फंदे पर लटकी मिली।
तेलीबांधा थाना टीआई विनय सिंह बघेल ने बताया कि रायगढ़ निवासी छात्रा की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। छात्रा घटना के एक दिन पहले ही घर से वापस हॉस्टल आई हुई थी। घटना के जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची। परिजनों को जानकारी दी गई। अब तक मामले का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है।