फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Crime: 3 inter-state ganja smuggling accused arrested, ganja worth 15 lakh seized

Raipur crime: आचार संहिता के बाद भी नहीं थम रही तस्करी, 15 लाख का गांजा जब्त, 3 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Oct 2023 06:54 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 17 Oct 2023 06:54 PM IST
सार

Raipur crime: छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस एक्शन मोड़ पर हैं। पूरे प्रदेश में अपराधिक मामला, नशाखोरी, गांजा की अवैध रूप से बिक्री और मारपीट जैसे घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों की खैर नहीं है। 

विज्ञापन
Raipur Crime: 3 inter-state ganja smuggling accused arrested, ganja worth 15 lakh seized
गांजा तस्करी करने वाले 3 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Raipur crime: छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस एक्शन मोड़ पर है। पूरे प्रदेश में अपराधिक मामला, नशाखोरी, गांजा की अवैध रूप से बिक्री और मारपीट जैसे घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों की खैर नहीं है। पुलिस ने ओडिशा से ला रहे 91 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया। इसकी कीमत 14 लाख रुपए आंकी गई है। दूसरी ओर 10 किलो गांजा जब्त किया गया है। 3 अंतर्राज्यीय आरोपी समेत चार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह मामला मंदिर हसौद थाने क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले आरोपियों की धरदबोचा है। वहीं 91 किलो गांजा ओडिशा से रायपुर गांजा लाने की सूचना एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को मिली। 

विज्ञापन


उनको जानकारी मिली कि कुछ व्यक्ति चारपहिया वाहन में गांजा परिवहन करते महासमुंद से रायपुर की ओर आ रहे हैं। मौके पर पुलिस पहुंचकर सेरीखेड़ी स्थित नहर पुलिया के पास गाड़ी को रोकवाया गया। इसमें 3 लोग सवार थे। पूछताछ पर अपना नाम सत्यप्रिया मांझी, प्रदोश मुंडा और  हितेश प्रधान निवासी अंगुल ओडिशा का होना बताया। गाड़ी की खोजबीन करने पर उसमें अलग-अलग पैकेट में गांजा होना पाया। इस दौरान पुलिस ने कार में रखे गांजा कुल 91 किलो 240 ग्राम और इसके साथ ही कार को जब्त किया  है। जब्त गांजा की कीमत 14 लाख आंकी गई है। वहीं पुलिस ने अंतर्राज्यीय 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी 

  1. सत्यप्रिया मांझी 30 साल, निवासी जिला अंगुल, ओडिशा।
  2. प्रदोश मुंडा 30 साल,  निवासी जिला अंगुल, ओडिशा।
  3. हितेश प्रधान 19 साल, निवासी जिला अंगुल, ओडिशा।


 



दूसरी ओर 10 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी कुंदन कुलदीप गिरफ्तार किया गया है। थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत आरोपी को पकड़ा गया गया है। तस्कर मूलतः महासमुंद निवासी है। पुलिस के पूछताछ में उसने ओडिशा से गांजा लाना बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर खिलाफ थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 466/23 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज किया है। इसके कब्जे से 10 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। इसकी कीमत 1 लाख 5 हजार रुपए आंकी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed