फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: Collector did surprise inspection of offices, show cause notice issued to many

Raipur: कलेक्टर ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण, कई को कारण बताओ नोटिस जारी, अनुपस्थित ऑफिसर्स के कटे वेतन

Fri, 22 Mar 2024 12:32 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 22 Mar 2024 12:32 PM IST
सार

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय और संबंधित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। कार्यालयीन समय पर अनुपस्थित मिले अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का असाधारण अवकाश घोषित करते हुए वेतन काटने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Raipur: Collector did surprise inspection of offices, show cause notice issued to many
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय और संबंधित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। कार्यालयीन समय पर अनुपस्थित मिले अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का असाधारण अवकाश घोषित करते हुए वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी समय पर कार्यालय आएं और जनहित के कामों को प्राथमिकता से करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह से दोबारा हरकत करने वाले अधिकारी-कर्मचारी फिर से कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


कलेक्टर गौरव सिंह लगभग 10 बजे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां कर्मचारियों की उपस्थिति देखी। वहां कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर वहां की पंजी अपने साथ ले आएं। साथ ही कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने कृषि कार्यालय और कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


कई विभाग के कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई 
निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के कुल 27 कर्मचारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कुल 48 कर्मचारी, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के 31 कर्मचारी, जिला मुख्यालय के 8 कर्मचारी, खाद्य शाखा से 8 कर्मचारी, आदिवासी विकास से 2 कर्मचारी, आबकारी शाखा से 1 कर्मचारी,  भू-अभिलेख से 1 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए और एक दिन की असाधारण अवकाश घोषित करते हुए उनके एक दिन का वेतन काटने के लिए वित्त शाखा को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क निर्माण का किया निरक्षण 
रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मंदिरहसौद से चंदखुरी चुनावी तैयारियों के संबंध में लगातार दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने चंदखुरी रोड में बनाई जा रही सड़क का निरीक्षण किया और श्रमिकों से जानकारी ली। उन्होंने सड़क बनाने वाले श्रमिक को बुलाकर निर्माणाधीन सड़क में राड डलवाकर सड़क की मोटाई का परीक्षण किया और उपयोग किए जाने वाले निर्माण सामग्री की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने बाहनाकाड़ी के निर्माणाधीन पुलिया का भी निरीक्षण किया और एजेंसी की जानकारी ली। साथ ही कार्यों को समय-सीमा में और गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed