फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur businessman arrested from Delhi in alleged fraud of Rs 1000 crore, major action by Kolkata Police

Raipur: 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी में रायपुर का कारोबारी दिल्ली से गिरफ्तार, कोलकाता पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Sun, 19 Jul 2026 01:21 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 19 Jul 2026 01:21 PM IST
सार

करीब एक हजार करोड़ रुपये की कथित वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में कोलकाता पुलिस ने रायपुर निवासी महेंद्र गोयनका को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले डेढ़ से दो वर्षों से फरार थे।

विज्ञापन
Raipur businessman arrested from Delhi in alleged fraud of Rs 1000 crore, major action by Kolkata Police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब एक हजार करोड़ रुपये की कथित वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में कोलकाता पुलिस ने रायपुर निवासी महेंद्र गोयनका को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह पिछले डेढ़ से दो वर्षों से फरार थे। इस दौरान मध्यप्रदेश पुलिस भी उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महेंद्र गोयनका पहले मध्यप्रदेश के विधायक संजय पाठक के परिवार से जुड़ी कंपनी यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधकीय जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। जांच एजेंसियों का आरोप है कि कंपनी में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं हुईं और बेची जा चुकी संपत्तियों एवं माल के लेन-देन में भी कथित गड़बड़ियां की गईं।
विज्ञापन


मामले की जांच के दौरान आरोप सामने आए हैं कि फर्जी हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर परिवार से जुड़ी कई कंपनियों के नियंत्रण पर कब्जा करने की कोशिश की गई। इसी आधार पर कोलकाता में भारतीय न्याय संहिता/भारतीय दंड संहिता की धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया है कि गोयनका और उनके सहयोगियों के खिलाफ मध्यप्रदेश के कटनी जिले में भी धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने से जुड़े दो अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि उनके कुछ सहयोगियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं पहले ही सर्वोच्च न्यायालय से खारिज हो चुकी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई स्थित राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने 9 मई 2025 के अपने एक आदेश में महेंद्र गोयनका और उनकी पत्नी मीनू गोयनका से जुड़े वित्तीय लेन-देन पर भी टिप्पणियां दर्ज की थीं। इसके अलावा उनकी एक अन्य कंपनी निसर्ग इस्पात में भी कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच विभिन्न स्तरों पर जारी है।


महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां अब पूरे वित्तीय नेटवर्क, कंपनियों के लेन-देन और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल में जुट गई हैं। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed