Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur, Bilaspur and Bilha of Chhattisgarh get National Sanitation Award

छत्तीसगढ़: रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रीय स्वच्छता सम्मान, 11 नवंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

Sat, 07 Nov 2026 06:25 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 07 Nov 2026 06:25 PM IST
सार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11 नवंबर को नई दिल्ली में तीनों शहरों को सम्मानित करेंगी। समारोह में सफाई मित्रों को भी विशेष महत्व मिलेगा।

विज्ञापन
Raipur, Bilaspur and Bilha of Chhattisgarh get National Sanitation Award
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ के तीन शहरों रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयन हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में इन शहरों को सम्मानित करेंगी। यह उपलब्धि प्रदेश में स्वच्छता के निरंतर प्रयासों, सफाई मित्रों के समर्पण और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का परिणाम है। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर इसकी औपचारिक जानकारी दी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा सफाई मित्रों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान हजारों सफाई मित्रों के परिश्रम और जागरूक नागरिकों की सहभागिता का फल है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को जनआंदोलन बताया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार प्रदेश के सभी शहरों में बेहतर स्वच्छता व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी तीनों नगरीय निकायों की टीमों और नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान अन्य नगरीय निकायों के लिए प्रेरणा बनेगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सम्मान का महत्व
मंत्रालय के सचिव सतेंद्र सिंह ने राज्य की स्वच्छता गतिविधियों और नागरिक सहभागिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के तीन शहरों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन सामूहिक भागीदारी से उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्शाता है। स्वच्छ सर्वेक्षण का यह दसवां संस्करण है। यह राष्ट्रीय पहचान प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगी। यह उपलब्धि दृढ़ इच्छाशक्ति, बेहतर प्रबंधन और जनसहयोग से राष्ट्रीय पहचान बनाने की प्रेरणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छता अभियान की थीम और भागीदारी
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की थीम 'स्वच्छता की नई पहल - बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ' है। यह थीम सामूहिक जिम्मेदारी, जनजागरूकता और नागरिक सहभागिता के महत्व को रेखांकित करती है। रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का चयन दर्शाता है कि प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। नगरीय निकायों के कर्मचारियों और सफाई मित्रों के प्रयासों ने इन शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था और जागरूकता स्वच्छ शहरी जीवन की आधारशिला है।

समारोह में सफाई मित्रों को विशेष महत्व
राष्ट्रीय सम्मान समारोह में सफाई मित्रों और मैदानी कर्मचारियों की भागीदारी को विशेष महत्व मिलेगा। केंद्रीय मंत्रालय ने राज्य और चयनित शहरों के प्रतिनिधिमंडलों में सफाई मित्रों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। प्रत्येक शहर से चार प्रतिनिधियों को मंच पर सम्मान ग्रहण करने का अवसर मिलेगा। यह पहल उन कर्मयोगियों के योगदान को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाएगी। समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री तोखन साहू भी उपस्थित रहेंगे।


यह राष्ट्रीय उपलब्धि छत्तीसगढ़ को स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ और विकसित राज्य बनाने के संकल्प को नई दिशा देगी, जिससे पूरे प्रदेश में स्वच्छता प्रयासों को नई ऊर्जा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed