फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rain Stop in Chhattisgarh: no change in temperature for next 2 days in Raipur CG

छत्तीसगढ़ में थमा बदरा: अगले 2 दिनों तक तापमान में नहीं होगा बदलाव, प्रदेश के कई इलाकों में हो सकती है बारिश

Sat, 02 Sep 2023 11:34 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 02 Sep 2023 11:34 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक लग गया है। प्रदेश के अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। लोग गर्मी से परेशान हैं। बीते दिनों शुक्रवार को रायपुर में सुबह से तेज धूप के बाद दोपहर में हल्की मध्यम बारिश हुई। इससे उमस और गर्मी से राहत मिली है।

विज्ञापन
Rain Stop in Chhattisgarh: no change in temperature for next 2 days in Raipur CG
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक लग गया है। प्रदेश के अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। लोग गर्मी से परेशान हैं। बीते दिनों शुक्रवार को रायपुर में सुबह से तेज धूप के बाद दोपहर में हल्की मध्यम बारिश हुई। इससे उमस और गर्मी से राहत मिली है। आज भी राजधानी रायपुर में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 4 सितंबर के बाद झमाझम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तापमान में काम होगा। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आज शनिवार, रविवार, और सोमवार को तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव के आसार नहीं है। इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान कम हो सकती है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस  और न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कल रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही एक दो इलाकों में गरज-चमक हो सकती है। 
विज्ञापन


जानें मौसम का हाल 
औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका हिमालय की तराई पर बना हुआ है। चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास बना हुआ है। इसके साथ ही 4.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed