{"_id":"66e276d04bedd1b923059426","slug":"rain-of-disaster-has-stopped-in-chhattisgarh-now-clouds-will-rain-heavily-from-this-day-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में थम गई आफत की बारिश: अब इस दिन से जमकर बरसेंगे बादल, जानें दो दिनों में कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में थम गई आफत की बारिश: अब इस दिन से जमकर बरसेंगे बादल, जानें दो दिनों में कैसा रहेगा मौसम
Thu, 12 Sep 2024 10:36 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:36 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में अब आफत की बारिश से लोगों को राहत मिलेगी। प्रदेश में मानसून तंत्र कमजोर हो चुका है, जिसके वजह से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों और तीव्रता में कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
CG Weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में अब आफत की बारिश से लोगों को राहत मिलेगी। प्रदेश में मानसून तंत्र कमजोर हो चुका है, जिसके वजह से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों और तीव्रता में कमी आने की संभावना है। हालांकि इस बीच एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। मानसूनी सिस्टम कमजोर होने की वजह से आज सुबह से ही धूप निकली हुई है। वहीं अब अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे एक बार फिर लोग उमस और गर्मी से परेशान होंगे।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में मानसूनी सिस्टम कमजोर हो चुका है। इसके वजह से आगामी दो दिनों तक बारिश की गतिविधि और तीव्रता में कमी रहने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि मानसूनी तंत्र की वजह से छत्तीसगढ़ में बनने वाला सिस्टम कमजोर हो चुका है। इसके वजह से छत्तीसगढ़ में बारिश थम जाएगी। हालांकि आगामी दो तीन दिनों के बाद प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग में बताया कि औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका बीकानेर, सीकर, शिवपुरी, उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित अवदाब क्षेत्र के केंद्र पेंड्रा रोड, राउरकेला, दीघा से होकर गुजर रही है। वहां से दक्षिण-पूर्व की ओर मध्य प्रदेश बंगाल की खाड़ी तक औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर फैली हुई है।
विज्ञापन
आज गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही धूप है। मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रहने की वजह से अब बारिश की गतिविधि में कमी आएगी। इस बीच कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। बीते दिनों छत्तीसगढ़ में समाज हम बारिश हुई। जिसके वजह से नदी नाले उफान पर हैं और कई घर भी ढह गए हैं। इसके साथ ही बाढ़ की स्थिति भी निर्मित हो गई थी। अब प्रदेश में आफत की बारिश से राहत मिलेगी।