Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   young man who went to Rock Garden for a picnic died by drowning in water accident happened due to slipping of

रायगढ़: पिकनिक मनाने रॉक गार्डन गए युवक की पानी में डूबने से मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा

Fri, 01 Aug 2025 07:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 01 Aug 2025 07:20 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने बोतल्दा रॉक गार्डन पहुंचे युवक की पानी में डूब जाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
young man who went to Rock Garden for a picnic died by drowning in water accident happened due to slipping of
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

रायगढ़ जिले में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने बोतल्दा रॉक गार्डन पहुंचे युवक की पानी में डूब जाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक सचिन कुमार साह 20 साल, निवासी बिहार, जो पिछले कुछ समय से जूटमिल इलाके में अपने जीजा के यहां रहकर किसी निजी संस्था में काम करते आ रहा था। शुक्रवार की सुबह सचिन अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने रायगढ़ जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर बोतल्दा रॉक गार्डन पहुंचा था। बताया जा रहा है कि दोस्तों के साथ नहाते समय सचिन का अचानक पैर फिसल जाने की वजह से वह गहरे पानी में चला गया। काफी खोजबीन करने के बाद उसका शव मिला। जिसके बाद शव बाहर निकालकर उसके दोस्तों ने पूरी घटना की जानकारी खरसिया थाने में दी। झरने में डूबकर युवक की मौत की खबर मिलते ही खरसिया पुलिस के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए सचिन के दोस्तों से पूछताछ कर रही है।  

विज्ञापन


परसदा में नहाने पर लग चुका है विराम 
विदित रहे कि रायगढ़ पुलिस ने तीन दिन पहले ही केराझर-परसदा वाटरफाल में पहाड के उपर और पेड़ में चढ़कर लापरवाही पूर्वक  कूदने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होनें के बाद अनहोनी घटना की आशंका को देखते हुए तत्काल यहां चेतावनी का बोर्ड लगाकर झरने में नहाने पर प्रतिबंद लगवाया था। साथ ही साथ लगातार पुलिस यहां पेट्रोलिंग कर रही है। 
विज्ञापन


होती है लोगों की भारी भीड़
रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा में स्थित बोतल्दा वाटरफाल चर्चित पिकनिक स्पाट में से एक है, जहां हर साल, हर महीनों में यहां लोगों की भारी भीड़ देखी जाती है, खासकर बरसात के दिनों में यहां की सुंदररता देखते ही बनती है। आसपास के जिलों के भी लोग परिवार के साथ यहां पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। इस दौरान लोगों को यहां लापरवाही पूर्वक झरने में नहाते आसानी से देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed