{"_id":"6783cd55935ca5f1e10d3e03","slug":"young-man-who-went-to-get-his-kyc-done-was-beaten-up-badly-police-is-investigating-matter-in-raigarh-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: केवाईसी कराने गए युवक को जमकर पीटा, पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: केवाईसी कराने गए युवक को जमकर पीटा, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Sun, 12 Jan 2025 07:43 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 12 Jan 2025 07:43 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के केवाईसी करने दूसरे के घर जाना एक शख्स को उस वक्त महंगा पड़ गया जब एक युवक ने डंडे से पीट-पीटकर उसे लहुलूहान कर दिया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस
- फोटो : X @CG_cyberpolice
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के केवाईसी करने दूसरे के घर जाना एक शख्स को उस वक्त महंगा पड़ गया जब एक युवक ने डंडे से पीट-पीटकर उसे लहुलूहान कर दिया। पीड़ित युवक के भाई की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है। उक्त मामला खरसिया चैकी क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोरपार निवासी महेत्तर गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका छोटा भाई घसिया राम गुप्ता केवाईसी करने का काम करता है। कल उसका छोटा भाई केवाईसी करने खड़गांव गया हुआ था। इस बीच शाम करीब पौने 8 बजे उसकी मां ने उसे बताया कि घसियाराम लहुलूहान हालत में खाट में पड़ा हुआ है ठीक से बातचीत भी नही कर पा रहा था।
विज्ञापन
घरेलू दवाई खिलाने के बाद घसियाराम ने बताया कि जब वह केवाईसी करने खड़गांव निवासी शांत कुमार राठिया के घर पहुंचा था जिसके बाद शांत कुमार ने मेरे घर क्यों आये हो कहते हुए गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे से उसके पैर में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। किसी तरह कुछ लोगों ने घसियाराम को घर पहुंचाया है। बहरहाल पीड़ित युवक के बड़े भाई की रिपोर्ट के बाद खरसिया पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
विज्ञापन