{"_id":"678d0ab049b3ceef2d08d591","slug":"young-man-who-went-for-a-picnic-died-after-drowning-in-a-dam-his-family-in-a-bad-state-in-raigarh-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: पिकनिक मनाने गए युवक की डैम में डूबने से मौत, परिजनों का बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: पिकनिक मनाने गए युवक की डैम में डूबने से मौत, परिजनों का बुरा हाल
Sun, 19 Jan 2025 07:53 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 19 Jan 2025 07:53 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के रविवार की सुबह पिकनिक मनाने गए युवक की डेम में डूबकर मौत हो जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के रविवार की सुबह पिकनिक मनाने गए युवक की डेम में डूबकर मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी के मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उक्त मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरतापाली में स्थित डेम के पास रविवार की सुबह कुछ युवक पिकनिक मनाने गए हुए थे।
विज्ञापन
इस दौरान दोपहर में नहाते समय डेम के गहरे पानी में डूबने से रामसिंह पिता भंवर सिंह 32 साल निवासी साल्हेपानी की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डेम में युवक के डूबने के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। जिसके बाद युवक के शव को शाम करीब 5 बजे पानी से बाहर निकालकर पुलिस को घटना से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
बहरहाल युवक की पानी में डूबने से मौत हो जाने की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए मृतक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन