फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Young man was killed by attacking him with stick in dispute over walking dog in Raigarh

Raigarh: कुत्ता घुमाने की बात को लेकर हुए विवाद में युवक की टांगी से वार कर हत्या, तीन आरोपी पुलिस हिरासत में

Thu, 28 Aug 2025 07:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 28 Aug 2025 07:16 PM IST
सार

घटना की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि हत्या के इस मामले में पुलिस दो नाबालिग समेत एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Young man was killed by attacking him with stick in dispute over walking dog in Raigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कुत्ता घुमाने की बात को लेकर हुए विवाद में टांगी से एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस इस मामले में दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उक्त मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम आमाघाट पंचायत के दांदरी गांव के फिटिंगपारा में बीती रात साढ़े 8 बजे के आसपास धारदार टांगी मारकर एक युवक सुजीत खलखो 25 साल की जघन्य हत्या की वारदात सामने आई थी। बताया जा रहा है युवक अपने परिजन के यहां खाना खाने फिटिंगपारा पहुंचा था। इस दौरान तीन लोग अचानक वहां पहुंचे और उन्होंने सुजीत पर हमला कर दिया, बीच बचाव करने आये सुरेश मिंज को भी चोट आई है। बताया जा रहा है कि कुत्ता घुमाने के दौरान हुए गाली गाली गलौज के बाद आरोपियों का सुजीत खलखो के साथ विवाद हुआ था जिसके बाद ही आरोपियों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है।  
विज्ञापन


इस घटना की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि हत्या के इस मामले में पुलिस दो नाबालिग समेत एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कल दोपहर तक पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed