{"_id":"68a5efedec9a42964d0e2252","slug":"young-man-commits-suicide-by-hanging-himself-mourning-among-family-members-sensation-in-the-village-in-raigarh-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में पसरा मातम, गांव में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में पसरा मातम, गांव में सनसनी
Wed, 20 Aug 2025 11:01 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:01 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मृतक के शव के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
रायगढ़ जिले में एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मृतक के शव के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम आमाघाट पंचायत के आश्रित ग्राम झिंगोल निवासी रामकुमार राठिया 30 साल ने आज अज्ञात कारणों से अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नही थी और आज दोपहर गांव के ग्रामीणों ने उसे गांव की गलियों में टहलते हुए देखा था। अचानक फांसी पर उसकी लटकती लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। युवक की फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज है। साथ ही युवक पूरे मामले की जांच में जुट गई है कि आखिरकार युवक ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन