फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Worker seriously injured while working at MSP plant dies on way to hospital in Raigarh

रायगढ़: एमएसपी प्लांट में काम के दौरान मजदूर गंभीर रूप से घायल,अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

Mon, 24 Nov 2025 06:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 24 Nov 2025 06:02 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में सोमवार की सुबह एमएसपी प्लांट में काम करते समय कन्वेयर बेल्ट में हाथ फंसने से गंभीर रूप से घायल मजदूर को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Worker seriously injured while working at MSP plant dies on way to hospital in Raigarh
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

रायगढ़ जिले में सोमवार की सुबह एमएसपी प्लांट में काम करते समय कन्वेयर बेल्ट में हाथ फंसने से गंभीर रूप से घायल मजदूर को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जामगांव में स्थित एमएसपी उद्योग में काम करते समय आज सुबह तकरीबन साढ़े 11 बजे के आसपास लक्ष्मण साहू 42 साल, निवासी अमोरा, जिला जांजगीर चांपा का हाथ अचानक कन्वेयर बेल्ट में फंस गया। अचानक घटी इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। जिसके बाद घायल लक्ष्मण  को तत्काल उपचार के लिये मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया, जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच के दौरान ही उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक लक्ष्मण साहू का एक बेटा और एक बेटी है और वह बीते 28 दिन पहले ही ठेकेदार धीरेन्द्र सिंह के अंडर एमएसपी प्लांट में बतौर फीटर का काम करते आ रहा था। बहरहाल एमएसपी प्लांट मे हुए हादसे में फीटर की मौत हो जाने के बाद चक्रधर नगर पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात परिजनों को घटना से अवगत कराते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed