{"_id":"6829f20c042c69ac940521f3","slug":"woman-harassment-on-the-pretext-of-giving-job-police-arrested-the-accused-and-sent-him-to-jail-in-raigarh-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: नौकरी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: नौकरी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके भेजा जेल
Sun, 18 May 2025 08:19 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 18 May 2025 08:19 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला को सोशल मीडिया में नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपी को भेजा जेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला को सोशल मीडिया में नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने कल महिला थाना रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसने इंस्टाग्राम पर नौकरी का विज्ञापन देखा था, जिस पर दिए गए नंबर पर कॉल करने पर कॉलर ने खुद को राहुल साहू, निवासी अडभार बताया और दावा किया कि वह एक प्लांट में काम करता है और नौकरी दिलवा सकता है।
विज्ञापन
जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म
पीड़िता ने बताया कि कल रायपुर से ट्रेन से रायगढ़ पहुंची, जहां कथित राहुल उसे स्टेशन से मोटरसाइकिल पर बैठाकर पूंजीपथरा क्षेत्र के एक प्लांट में ले गया। वहां यह कहकर कि “आज हाफ डे है, काम नहीं हो पाया, बड़े साहब से मिलवाता हूं, वह महिला को सरायपाली के जंगल में ले गया और डरा-धमका कर दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर बदनाम करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
गिरफ्तार करके भेजा गया जेल
घटना के बाद महिला रात में ही महिला थाना पहुंची और पूरी जानकारी दी। थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर ने तत्काल पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल को अवगत कराया, जिन्होंने तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना असली नाम लोकनाथ पटेल (30 वर्ष), पिता राम प्रसाद पटेल, निवासी ग्राम चारपारा, थाना सक्ती बताया। महिला थाना रायगढ़ ने आरोपी के खिलाफ धारा 64, 115(2), 351(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन