{"_id":"66c625a0492483c4f90415ff","slug":"woman-died-after-being-electrocuted-in-raigarh-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; ट्यूबवेल पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; ट्यूबवेल पर हुआ हादसा
Wed, 21 Aug 2024 11:06 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:06 PM IST
सार
रायगढ़ में करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जिसके बाद अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले बुधवार की दोपहर करंट की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले को जांच में ले लिया है। उक्त घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मेढरमार निवासी महिला दुर्गा सिदार बुधवार की दोपहर 2 बजे के आसपास कुंए के पास नहाने गई थी। बाद ट्यूबवेल बंद करने गई थी। इसी बीच करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी जब तक महिला के परिजनों को लगी तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
महिला की करंट से मौत हो जाने के बाद परिजनों ने डायल 112 के अलावा धरमजयगढ़ थाने में मामले की जानकारी। जिसके बाद मौके पर पहुंची धरमजयगढ़ पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए मामले को जांच में ले लिया है।
विज्ञापन