{"_id":"68c98bef2f8a5001b10ec66a","slug":"woman-arrested-for-selling-narcotic-injections-in-jogidipa-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: जोगीडीपा में नशीला इंजेक्शन बेचने वाली महिला गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने इंजेक्शन और रकम की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: जोगीडीपा में नशीला इंजेक्शन बेचने वाली महिला गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने इंजेक्शन और रकम की बरामद
Tue, 16 Sep 2025 09:40 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 16 Sep 2025 09:40 PM IST
सार
पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे यह इंजेक्शन इंदिरा नगर रायगढ़ का एक व्यक्ति सौ रुपये प्रति नग की दर पर घर पर पहुंचाकर देता है, जिसे वह दो सौ रुपये में बेचती है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में पुलिस ने नशीला इंजेक्शन बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के पास से छह नशीला इंजेक्शन पेंटाजोसिन और बिक्री की रकम जब्त की है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल को बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि जोगीडीपा पुलिया के पास रहने वाली रुकसार सारथी नाम की महिला अपने घर में नशीले इंजेक्शन बुट्रम रखकर बेच रही है। मौके पर इंजेक्शन खरीदने वाले युवकों की हलचल भी देखी गई थी। इस सूचना के बाद थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए महिला के घर पर दबिश दी। इस दौरान घर से सफेद कागज में लिपटा हुआ नशीली दवा पेंटाजोसिन के छह नग, जिसकी कीमत लगभग 1200 रुपये और बिक्री की रकम 600 रुपये जब्त की गई।
विज्ञापन
पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे यह इंजेक्शन इंदिरा नगर रायगढ़ का एक व्यक्ति सौ रुपये प्रति नग की दर पर घर पर पहुंचाकर देता है, जिसे वह दो सौ रुपये में बेचती है। सिटी कोतवाली पुलिस ने बिना लाइसेंस अवैध रूप से नशीला इंजेक्शन बेचने वाली आरोपी रुकसार सारथी पति यशवंत सारथी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन