{"_id":"689b55f744d13e24850b4989","slug":"while-returning-home-after-planting-saplings-a-speeding-pickup-overturned-one-woman-died-on-the-spot-in-the-ac-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: रोपा लगाकर घर लौटते समय तेज रफ्तार पिकअप पलटी, हादसे में एक महिला की मौके पर मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: रोपा लगाकर घर लौटते समय तेज रफ्तार पिकअप पलटी, हादसे में एक महिला की मौके पर मौत, कई घायल
Tue, 12 Aug 2025 08:37 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 12 Aug 2025 08:37 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में रोपा लगाकर घर लौटते समय तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। इस घटना में एक महिला की मौके पर मौत हो गई वहीं कई घायल हो गए। पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
हादसे में एक महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ जिले में रोपा लगाकर घर लौटते समय तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। इस घटना में एक महिला की मौके पर मौत हो गई वहीं कई घायल हो गए। पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक जुगलाल अगरिया 36 साल ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह रोजी मजदूरी का काम करता है। प्रार्थी ने बताया कि कल सुबह रोपा लगाने के लिये नुर मोहम्मद ने उसे लैलूंगा बुलाया था।
विज्ञापन
इस दौरान 9 बजे एक पिकअप वाहन में 22 लोग सवार होकर पहुंचे थे। जुगलाल अगरिया ने बताया कि दोपहर 3 बजे रोपा लगाने के बाद नूर मोहम्मद दूसरा पिकअप क्रमांक सीजी 12 बीए 2357 को बुक किया था जिससे वे लोग अपने गांव सरडेंगा लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जब वे लोग खम्हार पुल मोड के पास पहुंचे ही थे कि पिकअप चालक तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पिकअप को बीच सड़क में पलटा दिया जिससे मौके पर लोगों की चीख पुकार मच गई। इस दुर्घटना में पिकअप के ट्राली में बैठे 14 लोगों को चोट आई। वहीं गोमती यादव 62 साल के सिर के पीछे हिस्से में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बहरहाल जुगलाल अगरिया की रिपोर्ट के बाद लैलूंगा पुलिस पिकअप चालक के खिलाफ धारा 106 (1) 125(ए) 281 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन