फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Wall of Mahalakshmi Casting collapses due to rain woman and her unborn baby die two injured in Raigarh

Raigarh: बारिश से महालक्ष्मी कास्टिंग की दीवार गिरी, महिला समेत पेट में पल रहे नवजात की मौत, दो घायल

Fri, 19 Jun 2026 06:06 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2026 06:06 PM IST
सार

रायगढ़ जिल में गुरूवार की एक कंपनी की दीवार गिर जाने की घटना में एक गर्भवती महिला समेत उसके पेट में पल रहे 8 माह के नवजात की मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Wall of Mahalakshmi Casting collapses due to rain woman and her unborn baby die two injured in Raigarh
दीवार गिरने से गर्भवती महिला की मौत

विस्तार

रायगढ़ जिल में गुरूवार की एक कंपनी की दीवार गिर जाने की घटना में एक गर्भवती महिला समेत उसके पेट में पल रहे 8 माह के नवजात की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए है। घायलों का रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज जारी है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर लाखा-गेरवानी के पास चिराईपानी गांव में स्थित महालक्ष्मी कास्टिंग की एक दीवार कल शाम हुई बारिश की वजह से अचानक पास ही स्थित ओम श्री रूपेश कंपनी के एक लेबर क्वार्टर में गिर गई। अचानक घटी इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बचाव कार्य शुरू करते हुए मलबे के नीचे दबे मजदूरों को किसी तरह बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है, मृतका महिला और घायल लैलूंगा क्षेत्र के बताये जा रहे हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस घटना में प्रारंभिक जांच के दौरान ही चिकित्सक ने एक 8 माह की गर्भवती महिला रंभा प्रधान को मृत घोषित कर दिया वहीं दो अन्य रिंकी और सुनील का रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि संबंधित कंपनी की बाउण्ड्रीवाल की स्थिति पहले से ही कमजोर थी, समय रहते अगर मरम्मत कार्य किया जाता है आज यह घटना नही हुए रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की 6 सदस्यी जांच टीम गठित
गुरूवार की शाम चिराईपानी औद्योगिक क्षेत्र में दीवार ढहने की घटना में एक महिला मजदूर की मौत और दो अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होनें के मामले को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने गंभीरता से लेते हुए 6 सदस्यीय जांच टीम का गठन कर दिया है। यह जांच टीम प्रभावित औद्योगिक क्षेत्र का दौरा करते हुए मृतका के परिजनों समेत ग्रामीणों से चर्चा कर जांच प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed