{"_id":"643ba78925f1f6fab904c8f6","slug":"villager-dies-after-being-crushed-by-speeding-truck-in-chhattisgarh-sarangarh-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sarangarh: तेज रफ्तार हाइवा ने ग्रामीण को कुचला, लोगों ने जाम लगाकर किया पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sarangarh: तेज रफ्तार हाइवा ने ग्रामीण को कुचला, लोगों ने जाम लगाकर किया पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
Sun, 16 Apr 2023 01:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारंगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारंगढ़
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:15 PM IST
सार
हादसे में मारे गए ग्रामीण की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने उसके शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। ग्रामीण की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद लोगों ने हाइवा रुकवाकर चालक को पकड़ लिया।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में रविवार सुबह करीब 9.30 बजे भारत माता चौक पर तेज रफ्तार हाइवा ने एक ग्रामीण को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की जाने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और किसी तरह से लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति साप्ताहिक बाजार से सब्जी लेकर जा रहा था। तभी रायपुर–बलौदाबाजार रोड से आ रही हाइवा ने हाईवे पार कर रहे ग्रामीण को कुचल दिया। इस दुर्घटना से लोगो में आक्रोश भर गया और भीड़ ने चौक में यातयात पुलिस और सारंगढ़ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं आरोपी हाइवा चालक को लोगों ने पकड़ लिया था।
विज्ञापन