{"_id":"694185f244afcd25d1062ad1","slug":"two-brothers-died-in-raigarh-road-accident-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: रायगढ़ में खड़े ट्रक में टकराई बाइक, दो भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: रायगढ़ में खड़े ट्रक में टकराई बाइक, दो भाइयों की मौत
Tue, 16 Dec 2025 09:47 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: राहुल तिवारी
Updated Tue, 16 Dec 2025 09:47 PM IST
सार
रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में बिना इंडिकेटर जलाए खड़े ट्रक से बाइक टकराने पर दो सगे भाइयों घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
एक्सीडेंट सांकेतिक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात सड़क किनारे बिना इंडिकेटर खड़े ट्रक से टकराने पर बाइक सवार दो भाइयों की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठेंगागुड़ी निवासी दो सगे भाई राजेन्द्र कुमार 33 वर्ष एवं राजीव लोचन 26 वर्ष, दोनों सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम करते थे और रोजाना अपने गांव से रायगढ़ आना-जाना करते थे। बताया जा रहा है कि कल शाम करीब सात बजे दोनों भाई काम निपटाकर घर लौट रहे थे। बाइक सवार दोनों भाई जैसे ही रैबार के पास पहुंचे, सड़क किनारे बिना इंडिकेटर जलाए खड़े ट्रक से उनकी मोटरसाइकिल जा टकराई।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों भाई सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े मिले। रात करीब 10 बजे एंबुलेंस से उन्हें रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन