फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Two bikes collided head-on one youth died on the spot in Raigarh

Raigarh: दो बाइकों में आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर रायगढ़ रेफर

Sat, 27 Jul 2024 03:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 27 Jul 2024 03:16 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन हो रहे सड़क हादसों में बेगुनाहों की जान जा रही है। बीती रात एक बार फिर दो बाईकों की आमने-सामने भिड़ंत की घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Two bikes collided head-on one youth died on the spot in Raigarh
सड़क हादसे में एक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन हो रहे सड़क हादसों में बेगुनाहों की जान जा रही है। बीती रात एक बार फिर दो बाईकों की आमने-सामने भिड़ंत की घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य को गंभीर अवस्था में रायगढ़ मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में बीती देर रात दो बाईक की एक बार फिर आमने-सामने भिड़त हो गई। जिसमें एक युवक की सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सा में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई तो वहीं एक अन्य युवक को गंभीर हालत में रायगढ़ मेडिकल कालेज रिफर किया गया है जहां उसका उपचार जारी है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जीत राम तिर्की पिता रतन तिर्की 35 साल निवासी संग्रह बीती रात धरमजयगढ़ से कापू की तरफ जा रहा था इसी दौरान सामने की तरफ से आ रहे कुपा गांव निवासी एक अन्य युवक धरमजयगढ़ की ओर आ रहा था। दोनों बाईक सवार जब भोजपुर और बाकालो गांव के बीच पहुंचे ही थे कि दोनों मोटर सायकल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें जीत राम तिर्की की मौत हो गई है। वहीं घायल युवक को 108 के जरिये धरमजयगढ़ अस्पताल लाया गया जहां से उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज में रिफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed