फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Truck crushed people standing on roadside two people died in Raigarh

Raigarh: सड़क किनारे खड़े लोगों को ट्रक ने कुचला, दो लोगों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर, आरोपी वाहन चालक की तलाश

Tue, 14 May 2024 04:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 14 May 2024 04:26 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर सड़क किनारे खड़े दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक अन्य की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
Truck crushed people standing on roadside two people died in Raigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर सड़क किनारे खड़े दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक अन्य को गंभीर हालत में रायगढ़ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बगुडेगा का रहने वाला पैतराम राठिया 37 साल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह ग्राम सरिया मड़वाताल के प्राथमिक शाला में शिक्षक के पद पर कार्यरत हूं, वह रोजाना ड्यूटी हेतु घर से आना-जाना करता है। पैतराम का बड़ा भाई हुलस राम राठिया बाकारूमा के कोल्ड स्टोरेज में करीब दो माह से काम कर रहा था आज मोटर सायकल में काम करने बाकारूमा गया हुआ था,काम करके अपने साथी चैतराम राठिया व लल्लू राठिया के साथ वापस घर आ रहे थे इसी बीच बगुडेगा सियारपारा के देवेन्द्र राठिया के होटल के पास सड़क किनारे खडे थे, तभी रात्रि करीब 09ः45 बजे लैलूंगा की ओर से आ रहे एक अज्ञात ट्रक चालक ने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सड़क किनारे खड़े हुलसराम राठिया, चैतराम राठिया व लल्लू राम राठिया को अपनी चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन

मौके पर दो की मौत, एक अन्य गंभीर

इस दुर्घटना में घटना स्थल पर ही हुलस राम राठिया व लल्लू राठिया की मृत्यु हो गई तथा चैतराम राठिया गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे निजी वाहन से उपचार हेतु लैलूंगा अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया था जहां स्थिति में सुधार नही होनें के बाद उसे रायगढ़ रिफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

लैलूंगा थाने की पुलिस ने इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 304 ए, 337 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लेते हुए आरोपी वाहन की पतासाजी में जुट गई है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed