फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Three people died in a tragic road accident bodies sent for postmortem in Raigarh

Raigarh: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Sun, 09 Jun 2024 01:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 09 Jun 2024 01:26 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

विज्ञापन
Three people died in a tragic road accident bodies sent for postmortem in Raigarh
हादसे के बाद बाइक के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा निवासी बाइक सवार तीन लोग पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने घरघोड़ा जा रहे थे। बाइक सवार जब गोसाईडीह अंगेकेला मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि बाइक तेज गति होने के कारण बाइक चला रहा युवक नियंत्रण खो बैठा और फिर बाइक सड़क में गिर गई। 

विज्ञापन

 

इस दुर्घटना में शरीर में अधिक चोट लगने की वजह से बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल में ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य को गंभीर चोट लगने के कारण लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो जाने की जानकारी मिली है। लैलूंगा पुलिस मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार ग्राम मधुबन थाना कोतबा क्षेत्र के हैं। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed