{"_id":"66febddc610e9e737f0981b4","slug":"thieves-stole-parts-from-an-ac-shop-in-raigarh-2024-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: एसी की दुकान में चोरों का हमला, स्पेयर पार्ट्स की चोरी; थाने में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: एसी की दुकान में चोरों का हमला, स्पेयर पार्ट्स की चोरी; थाने में मामला दर्ज
Thu, 03 Oct 2024 09:23 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 03 Oct 2024 09:23 PM IST
सार
दो अक्तूबर की रात को रायगढ़ की एक दुकान में चोरों ने चोरी की। फिलहाल आज इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना चक्रधर नगर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक एसी की दुकान को निशान बनाते हुए नगदी रकम समेत एसी स्पेयर पार्ट की चोरी कर फरार हो गए। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा वाटिका निवासी रजनीश जेरथ का चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इंडस्ट्रीयल एरिया बोईरदादर में स्वराज रेफ्रिजरेशन एण्ड एयर कंडीसन दुकान है।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि वह रोजाना अपने घर से अपने दुकान आता था और शाम को दुकान बंद करके घर चला जाता था। इसी दौरान दो अक्टूबर की शाम वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था और आज सुबह जब दुकान आया तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। अनहोनी घटना की आशंका से जब दुकान में घुसकर देखा तो पता चला कि अज्ञात चोरों ने गल्ले में रखे नगदी रकम 17 हजार 75 हजार के एसी के स्पेयर पार्ट्स कुल 92 हजार की चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित रजनीश जेरथ ने आज चक्रधर नगर थाना पहुंचकर चोरी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने धारा 305 (ए) 331 (4) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।
विज्ञापन