रायगढ़: चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर की चोरी, उर्वरक खाद समेत हजारों का सामान पार, किसानों को नहीं मिल रही खाद
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरो ने एक गोदाम का ताला तोडा है। चोरो ने यहां से उर्वरक खाद समेत हजारों के सामानो की चोरी की है। प्राथी की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरो ने एक गोदाम का ताला तोडा है। चोरो ने यहां से उर्वरक खाद समेत हजारों के सामानो की चोरी की है। प्राथी की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए हर्षित सिंघानियां ने बताया की खम्हार गाँव में उनका गोदाम है, जहाँ कृषि कार्य में उपयोग होने वाले उर्वरक,बीज, कृषि दवाई एवं उपकरण का भण्डारण है। पीड़ित ने बताया की 24 जुलाई की रात 9 बजे से 25 जुलाई की सुबह साढ़े 5 बजे के बीच अज्ञात चोर उनके गोदाम का ताला तोड़कर उर्वरक NPK 24 बोरा, उर्वरक पोटाश 11 बोरा, तिरपाल 1 नग, कृषि दवाई 10 बॉटल को मिलाकर अज्ञात चोरो ने गोदाम से लगभग 50 हजार के सामानो की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बहरहाल प्राथी की शिकायत के बाद लैलूंगा पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 305, 331(4) के तहत अपराध दर्ज करते हुए अज्ञात चोरो की पतासाजी की जा रही है।
किसानों को नहीं मिल रहा एनपीके खाद
राज्य शासन द्वारा एनपीके खाद की कमी होने के कारण दूसरे खाद किसानों के लिए प्रोत्साहित कर रही है। कम मात्रा में खाद मिलने से किसाने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी प्राइवेट निजी दुकान व गोदाम में एनपीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। ऐसे में धान के पैदावार को लेकर किसान चिंतित है, क्योकि पौधे के शुरूआती दौर के देखभाल के लिए एनपीके खाद की मांग अधिक है लेकिन किसानों खाद नहीं मिल रहा है। सोसायटी में भंडारण के अनुसार 20 से 30 प्रतिशत ही उपलब्ध शुरूआती दौर में हुई थी। उसके बाद वो खाद की मांग को लेकर सोसायटी पहुंच रहे है। समितियों ने एनपीके की जगह दूसरा खाद उपयोग करने के लिए जोर दे रहे हैं।