{"_id":"6a33d14cc05f18908f0d2bd3","slug":"the-partially-burnt-body-of-an-unidentified-woman-was-found-in-raigarh-it-is-suspected-that-the-body-was-set-ablaze-after-the-murder-and-the-police-have-launched-an-investigation-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4407588-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: अज्ञात महिला की अधजली लाश मिली, हत्या की वारदात के बाद शव जलाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: अज्ञात महिला की अधजली लाश मिली, हत्या की वारदात के बाद शव जलाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 18 Jun 2026 06:20 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 06:20 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात महिला की अधजली अवस्था में लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को अस्पताल भेजते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पूंजीपथरा थाना
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात महिला की अधजली अवस्था में लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को अस्पताल भेजते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम तमनार जाने वाले मार्ग में क्रेशर के पास एक अज्ञात महिला की अधजली अवस्था में लाश मिली है। प्रारंभिक तौर पर पूरा मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात आरोपियों ने महिला की पहचान छुपाने के लिये शव जलाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस के अलावा डॉग स्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। साथ ही महिला की शिनाख्त के लिये आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन