फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   speeding trailer hits a car hard 9 people from the same family injured in the accident in Raigarh

Raigarh: तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में एक ही परिवार के 9 लोग घायल, उपचार जारी

Mon, 08 Apr 2024 06:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 08 Apr 2024 06:48 PM IST
सार

घटना में कार सवार एक ही परिवार के 9 लोग घायल हो गये हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लिंजीर गांव के रहने वाले हैं।
 

विज्ञापन
speeding trailer hits a car hard 9 people from the same family injured in the accident in Raigarh
तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को मारी जोरदार टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एनएच 49 में होनें वाले सड़क हादसों का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार की दोपहर खरसिया-शक्ति मार्ग में तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक बोलरो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बोलेरो सवार आधे दर्जन से भी अधिक लोग घायल हो गए हैं। ये सभी एक ही परिवार के हैं और लिंजीर गांव के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को सिविल अस्पताल खरसिया में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बोतल्दा के पास सोमवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 सी 7394 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बोलेरो क्रमांक सीजी 13 सी 7394 को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बोलेरों में सवार आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं बोलेरो वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। अचानक घटी इस घटना के बाद से मौके पर लोगों की चीख पुकार मच गई और फिर स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी खरसिया थाने में दी। इस घटना के बाद से आरोपी ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि बोलेरो में एक ही परिवार के करीब आठ से नौ लोग सवार थे और वे बिलासपुर के पंडरी तालाब से वापस अपने गांव आ रहे थे इसी दौरान जब वे बोतल्दा रॉक गार्डन के पास पहुंचे ही थे कि खरसिया से शक्ति की तरफ जा रहे एक ट्रेलर ने बोलेरो को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में तीन घायल बोलेरो के अंदर ही फंसे रहे जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल भेजा जा सका है।


कार सवार घायलों के नाम 

1.कलावती गुप्ता, 42 साल
2.गुरूबारी गुप्ता, 50 साल
3.जमुना गुप्ता, 48 साल
4.जोगी गुप्ता, 55 साल
5.गनेश गुप्ता, 62 साल
6.ललिता गुप्ता, 50 साल
7.अनुछाया, 40 साल
8. जानक बारीक, 60 साल
9. सुरतलाल 38 साल


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed