फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   speeding Hiva hit and dragged a scooter rider causing a painful death on the spot in Raigarh

Raigarh: तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार को ठोकर मारते हुए घसीटा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Fri, 14 Feb 2025 02:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 14 Feb 2025 02:22 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीती रात तेज रफ़्तार हाइवा चालक ने स्कूटी सवार को ठोकर मारते हुए काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
speeding Hiva hit and dragged a scooter rider causing a painful death on the spot in Raigarh
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में बीती रात तेज रफ़्तार हाइवा चालक ने स्कूटी सवार को ठोकर मारते हुए काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है, मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात 10 बजे के आसपास  चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अम्बेडकर चौक में एक गिट्टी लोड एक हाइवा क्रमांक सीजी 13 एआर 5750 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी क्रमांक सीजी 12 बीए 1773 में सवार मधूबनपारा निवासी बोधराम पटेल 59 साल को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की हाइवा की रफ़्तार इतनी अधिक थी की वह स्कूटी को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। जिससे मृतक का शरीर क्षत-विक्षत होकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की स्कूटी को ठोकर मारने ले बाद यदि हाईवा चालक अपने वाहन को रोक देता तों स्कूटी चालक की जान नहीं जाती और उसे बचाया जा सकता था। शहर में पिछले लंबे अरसे से नो एंट्री के समय भी बेखौफ़ भारी वाहन शहर के मध्य से होकर गुजरती रही हैं। शहर के कुछ लोगों के द्वारा बाकायदा इसकी शिकायत भी की जा चुकी हैं, इसके बाद भी इस मामले में अब तलक कोई कार्रवाई नहीं सकी जिसके परिणाम स्वरुप बीती रात सड़क हादसे में एक बेकसूर की जान चली गई।
विज्ञापन


बहरहाल परिजनों की रिपोर्ट के बाद चक्रधर नगर पुलिस ने आरोपी हाइवा चालक के खिलाफ धारा 105 BNS के तहत  आरोपी को गिरफ्तार करते हुए दुर्घटनाकारी वाहन को जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed