फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   skeleton has been found in pit inside forest in Naurangpur

Raigarh: कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप; भूखे कुत्तों ने खोदकर निकाला आधा बाहर; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 25 May 2023 10:01 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 25 May 2023 10:01 AM IST
सार

नौरंगपुर के जंगल में एक कंकाल मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जंगल से लौटते वक्त कुछ महिलाओं ने कंकाल को देखा। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
skeleton has been found in pit inside forest in Naurangpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नौरंगपुर के जंगल में एक कंकाल मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जंगल से लौटते वक्त कुछ महिलाओं ने कंकाल को देखा। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू हो गई है। खरसिया के नौरंगपुर में जंगल के अंदर एक गड्ढे में कंकाल मिला है। जिसमें सिर अलग गड्ढे में तो धड़ अलग गड्ढे में दबा हुआ पाया गया। मंगलवार को दोपहर में तेंदूपत्ता तोडऩे के लिए खरसिया के नौरंगपुर की महिलाएं जंगल की ओर गई हुई थी। तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौटने के दौरान देखी कि कुछ कुत्ते एक जगह गड्ढा खोद रहे हैं। जहां कुत्ते गड्ढे खोद रहे थे वहां पर कंकाल का कुछ हिस्सा दिख रहा था। 

विज्ञापन


जिसकी सूचना गांव लौटकर महिलाओं ने कोटवार को दी। कोटवार ने इसकी सूचना तहसीलदार और पुलिस को दे दी। बुधवार को तहसीलदार का आदेश मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखी कि कुत्तों ने मिट्टी हटाकर बाल बाहर निकाल लिया। और मौके पर सड़ांध की बदबू आ रही थी। तहसीलदार के आदेश पर गड्ढा खोदा गया तो कंकाल मिला। शव काफी पुराना होने के कारण सिर्फ कंकाल बचा हुआ था। वहीं कुछ दूरी पर ज्वलेरी और महिला के कपड़े मिले जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि लाश महिला की है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed