{"_id":"6a0ed667f02adf1f780c39a4","slug":"sitapur-blind-murder-case-friend-turns-out-to-be-the-killer-after-a-minor-dispute-he-was-crushed-to-death-with-a-stick-and-a-brick-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4306284-2026-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में दोस्त का कत्ल: मामूली विवाद में ली जान, ईंट और कड़े से किया ताबड़तोड़ हमला, पकड़ा गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में दोस्त का कत्ल: मामूली विवाद में ली जान, ईंट और कड़े से किया ताबड़तोड़ हमला, पकड़ा गया आरोपी
Thu, 21 May 2026 03:53 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 03:53 PM IST
सार
रायगढ़ में 14 मई की रात दोस्त तिलक वर्मा (21) की सीमेंट पोल तोड़ने के झगड़े में अमन बसोड ने ईंट और कड़े से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को आज छातामुड़ा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दोस्त की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामूली विवाद के बाद आरोपी ने अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आज जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
यह घटना कोतरा सड़क थाना क्षेत्र की है। 15 मई की सुबह ग्राम सीतापुर में एक युवक का शव मिला था। शव सामुदायिक शौचालय के पास खाली जगह पर पाया गया। मृतक की पहचान भगवानपुर निवासी तिलक वर्मा (21 साल) के रूप में हुई। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। तिलक के भाई पीयूष वर्मा ने बताया कि तिलक 14 मई की रात घर से निकला था।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में मृतक के दोस्त अमन बसौड़ (21 साल) पर संदेह गहराया। अमन घटना के बाद से फरार था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे छातामुड़ा से हिरासत में लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी अमन बसौड़ ने हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि 14 मई की रात टावर मैदान में सीमेंट पोल तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट में अमन की शर्ट फट गई थी, जिस पर तिलक ने उसे टी-शर्ट दी। बाद में गांव के बोरिंग के पास फिर झगड़ा हुआ और दोनों घायल हुए। इसके बावजूद तिलक उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गया था।
रात में दोनों बाइक से सीतापुर पहुंचे, शराब न मिलने पर सामुदायिक भवन के पास बैठ गए। पुरानी बातों को लेकर फिर विवाद शुरू हुआ और गुस्से में अमन ने तिलक पर हमला किया। उसने पहले अपने हाथ में पहने कड़े से वार किया, फिर ईंट उठाकर सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी अमन बसौड़ अपने दोस्तों को जानकारी देकर फरार हो गया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कड़ा और आरोपी के पहने कपड़े जब्त किए हैं।