फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Sensation due to finding the dead body of an old man near the railway track identified as Jogaram Rathia in Ra

रायगढ़: रेलवे ट्रैक के किनारे बुजुर्ग की लाश मिलने से सनसनी, जोगराम राठिया के रूप में हुई शिनाख्त

Sat, 19 Jul 2025 02:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 19 Jul 2025 02:09 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक किनारे एक बुजुर्ग की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Sensation due to finding the dead body of an old man near the railway track identified as Jogaram Rathia in Ra
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक किनारे एक बुजुर्ग की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मौहापाली निवासी जोगीराम राठिया 60 साल की लाश आज सुबह रेलवे ट्रैक किनारे मिली है। 

विज्ञापन


गांव के ग्रामीणों ने बताया कि जोगीराम राठिया की मानसिक स्थिति ठीक नही है। कल दोपहर से वह घर से निकला था जो देर रात तक नही लौटा था। परिजन आज सुबह भी बुजुर्ग की पतासाजी में लगे थे इसी बीच रेलवे ट्रैक के किनारे बुजुर्ग की लाश मिली।  गांव के ग्रामीणों ने आशंका जाहिर करते हुए बताया कि संभवतः  बुजुर्ग रेलवे ट्रैक किनारे चल रहा होगा इसी बीच ट्रेन की ठोकर गिरकर उसकी मौत हो गई होगी। बुजुर्ग के सिर में चोट के भी निशान मिले है। बहरहाल इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची तमनार पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed