फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Sensation due to finding dead body of elderly couple in residential area in Raigarh

Raigarh: रिहायशी इलाके में बुजुर्ग दंपती का शव मिलने से सनसनी, बदबू आने पर हुआ खुलासा

Mon, 19 May 2025 04:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 19 May 2025 04:57 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में एक रिहायशी इलाके में बुजुर्ग दंपत्ति की तीन दिन पुरानी लाश मिलने से पूरे क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन
Sensation due to finding dead body of elderly couple in residential area in Raigarh
मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में एक रिहायशी इलाके में बुजुर्ग दंपत्ति की तीन दिन पुरानी लाश मिलने से पूरे क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहंुची और दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर क्षेत्र के कसेर पारा में रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक गोपाल नगायच 75 साल और उसकी पत्नी की सरस्वती नगायच की तीन दिन पुरानी लाश आज उनके ही मकान में मिली। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि दो दिनों ये आसपास बदबू आ रही थी और बदबू अधिक बढ़ जाने और पिछले तीन दिनों ये यहां के मकान का दरवाजा नही खुलने की आशंका को देखते हुए जब मोहल्लेवासियों ने मकान का दरवाजा तोड़कर देखा तो मकान के अंदर बुजुर्ग की लाश आंधे मुंह पड़ी हुई थी और महिला की लाश बिस्तर में पड़ी हुई थी। 
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला बुजुर्ग के गिरकर और बुजुर्ग महिला की भूख से मौत होनें की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed