{"_id":"698b31f8c73742057705d15d","slug":"relatives-at-raigarh-medical-college-were-troubled-by-the-lack-of-post-mortem-examinations-the-dean-stated-that-the-panchnama-was-not-received-on-time-which-caused-the-delay-raigarh-news-c-1-1-noi1486-3936077-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh News: अस्पताल में स्वीपर न होने से शवों का पोस्टमार्टम नहीं, परिजन हुए परेशान; जानें डीन क्या बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh News: अस्पताल में स्वीपर न होने से शवों का पोस्टमार्टम नहीं, परिजन हुए परेशान; जानें डीन क्या बोले
Tue, 10 Feb 2026 07:54 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 07:54 PM IST
सार
रायगढ़ जिला मुख्यालय के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार सुबह बड़ा हंगामा मचा। स्वीपर की अनुपस्थिति के कारण शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। जिससे मृतकों के परिजनों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
पीएम नहीं हो पाने से परेशान परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार की सुबह स्वीपर की अनुपलब्धता के कारण शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिससे मृतक के परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया क्षेत्र के ग्राम तेलीकोट निवासी गनेश्वर यादव ने बताया कि उनके परिवार के शंकर यादव (35) ने तीन फरवरी को अज्ञात कारणों से जहर का सेवन कर लिया था। उन्हें रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पीलिया और निमोनिया के चलते इलाज के दौरान बीती रात उनकी मौत हो गई। सुबह उनके शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया था।
विज्ञापन
परिजनों को हुई भारी परेशानी
परिजनों ने बताया कि मर्ग पंचनामा की कार्रवाई होने के बावजूद कई घंटे बीत जाने के बाद भी पोस्टमार्टम नहीं हो पाने के कारण उन्हें और अन्य लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि बीती रात से ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुल 4 शव पड़े थे। अस्पताल में मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर बताया गया कि एक स्वीपर छुट्टी पर है और दूसरे का आज ही एक्सीडेंट हो गया है, जिस कारण पोस्टमार्टम संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
डीन ने दी जानकारी
इस मामले में मेडिकल कॉलेज के डीन संतोष कुमार ने बताया कि उन्हें पोस्टमार्टम न होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा पंचनामा समय पर नहीं किया गया था, इसलिए देरी हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके डॉक्टर्स और स्वीपर अस्पताल परिसर में ही मौजूद थे। फिलहाल, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।