फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Rakesh Chaurasia said classical music has to be kept alive there should be music classes in all schools in Rai

Raigarh: राकेश चौरसिया बोले- शास्त्रीय संगीत को रखना है जिंदा, सभी स्कूलों में होनी चाहिए संगीत की क्लास

Tue, 10 Sep 2024 05:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 10 Sep 2024 05:18 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आयोजित ऐतिहासिक चक्रधर समारोह में शिरकत करने पहुंचे प्रसिद्ध बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने आज दोपहर एक होटल अंश में  पत्रकारों से बातचीत की।

विज्ञापन
Rakesh Chaurasia said classical music has to be kept alive there should be music classes in all schools in Rai
बांसुरी वादक राकेश चौरसिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आयोजित ऐतिहासिक चक्रधर समारोह में शिरकत करने पहुंचे प्रसिद्ध बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने आज दोपहर एक होटल अंश में  पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आज के दौर में भी शास्त्रीय संगीत को उपर रखने की बात कहते हुए हर स्कूलों में संगीत का क्लास होने की बात कही। रायगढ़ जिले के रामलीला मैदान में आयोजित ऐतिहासिक चक्रधर समारोह के चौथे दिन मुंबई के राकेश चैरसिया एवं साथी का बांसुरी एवं तबला वादन होगा। 

विज्ञापन


इस कार्यक्रम से पहले शहर के होटल अंश में राकेश चैरसिया ने मीडिया से चर्चा करते हुए प्रसिद्ध बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने कहा कि आज चक्रधर समारोह में मेरा कार्यक्रम है। आप सभी निवेदन है कि आप सभी कार्यक्रम में जरूर आईये और शास्त्रीय संगीत का सपोर्ट करिये और सुनिये शास्त्र क्या कहना चाहता है। यह एक हेरिटेज म्यूजिक है, जिसे हमें जिंदा जिंदगी भर रखना है। हम हमारे आने वाली पीढ़ी और उनके आने वाली पीढ़ियों के लिये। राकेश चौरसिया ने कहा कि फ्यूजन और रिमिक्स के दौर में मै शास्त्रीय संगीत को उपर रखना चाहूंगा। किसी भी किस्म का म्यूजिक अगर हम करना चाहेंगे तो शास्त्रीय संगीत बहुत जरूरी है। शास्त्रीय संगीत हमारी बुनियाद को मजबूत करता है। बुनियाद मजबूत हो जाने से कोई भी संगीत मुश्किल नही है। 
विज्ञापन


राकेश चौरसिया ने कहा कि मैं सरकार से निवेदन करना चाहता हूं कि हर स्कूलों में संगीत का क्लास होना चाहिए। जरूरी नहीं की हर आदमी कलाकार बने लेकिन कला को कैसे सुनना है वो आना चाहिए। बच्चों का संगीत से मानसिक संतुलित अच्छा होता है। पहले हमारे स्कूल में संगीत का क्लास होता था सप्ताह में एक दो दिन हम सुनते थे। संगीत से दिमाग की मेमोरी बढ़ती है और दिमाग शांत रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed